फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून से जेट एयरवेज की नाइट सर्विस शुरू

Mon, 31 Mar 2014 10:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब जेट एयरवेज भी सोमवार से रात्रिकालीन सेवाएं शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के यह पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे 'बंद'

इससे राज्य के पर्यटन में भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इससे पहले एयर इंडिया ने 25 फरवरी से नाइट सर्विस की शुरुआत की थी। सोमवार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब रात में भी विमानों की आवाजाही में इजाफा होने लगेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, स्कूलों में इस बार अलग तरीके से कटेगी आपकी जेब

एयर इंडिया की रात्रिकालीन सेवा शुरू होने के बाद अच्छे रिस्पांस को देखते हुए जेट एयरवेज ने भी सुविधाएं बढ़ाई हैं।

मौजूदा समय में जेट एयरवेज का विमान 12 बजे दिल्ली से तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और तीन बजे वाया दिल्ली होते हुए मुंबई जाता है।

पढ़ें, इस बार नेताजी को होगा हजारों वोट का नुकसान!

विमानों की वापसी भी इसी तरह होती है। एयर इंडिया के रात्रिकालीन सेवा शुरू होने से रात में यात्रियों की अच्छी खासी तादाद हो गई है। आने वाले टूरिस्ट सीजन में यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 72 सीटर (एटीआर) रात 8.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगा और 9 बजे वापस जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें