I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी में असिस्टेंट प्रोफेसर की रात्रि ड्यूटी को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने एक बार फिर से आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व में चिकित्सकों के विरोध करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रात्रि ड्यूटी का फैसला वापस ले लिया था।I
Iअस्पताल की इमरजेंसी से एक मरीज के बैरंग वापस लौटने के बाद उसकी मौत हो जाने की घटना सामने आने के बाद प्रबंधन की ओर से रात्रि के समय असिस्टेंट प्रोफेसर की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें सभी विभागों के चिकित्सकों को शामिल किया गया था। उस समय चिकित्सकों की ओर से मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को लिखित में पत्र देकर रात्रि ड्यूटी हटाने की मांग की गई थी। उस दौरान विचार विमर्श करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रात्रि ड्यूटी का फैसला वापस ले लिया था। प्रबंधन ने एकाएक फिर से रात्रि ड्यूटी का रोस्टर जारी कर दिया। इसे देखकर चिकित्सक भी हैरान हो गए। इस पर दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि कुछ असिस्टेंट प्रोफेसर ड्यूटी करने के लिए तैयार हैं। सभी चिकित्सकों का रात्रि ड्यूटी के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है।I