देहरादून स्थित एनआईईपीवीडी यौन शोषण प्रकरण में प्रबंधन की आंतरिक जांच में आरोपित छात्र को दोषी पाया गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर संस्थान के निदेशक प्रो. नचिकेता राउत ने आरोपित छात्र को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही छात्र को बिना अनुमति के संस्थान में प्रवेश न करने की हिदायत दी है।
निदेशक प्रो. नचिकेता ने बताया कि 15 सितंबर को एक छात्रा ने सहपाठी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। शिकायत पर संस्थान ने आंतरिक जांच के लिए कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट निदेशक को सौंपी।
जांच में पीड़ित छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। उन्होंने आरोपित छात्र के खिलाफ एक सेमेस्टर के लिए निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही निलंबन समय सीमा पूरी होने पर भी छात्र को बिना अनुमति संस्थान में प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश जारी किया है।