फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून समेत सात जिलों में होगा निधि आपके निकट कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से 27 अक्तूबर को दून समेत सात जिलों में निधि आपके निकट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अंशधारकों, पेंशनरों एवं नियोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना एवं प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार करना है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया, 27 अक्तूबर को देहरादून, हरिद्धार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उत्तरकाशी में निधि आपके निकट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नाम में संशोधन, बैंक खाता संख्या की सीडिंग, यूएएन एवं भविष्य खाता संख्या का स्थानांतरण तथा सदस्य पोर्टल, उमंग एप एवं डिजिटल लॉकर सेवाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें