फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टीम मानवी के नाम रही लोक नृत्य की ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्राफेस्ट-23 में छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना हुनरI
विज्ञापन




ग्राफेस्ट-23 की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में लोक नृत्य वर्ग में साहिल, संस्कृति, अवनी की टीम मानवी ने बाजी मारी। वहीं, लोक संगीत में तनमय व शिवांगी की टीम नंदाज और बैंड वार में प्रथम व अमोघ का कश्ती बैंड प्रथम रहा।



सोमवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ग्राफेस्ट में विभिन्न वर्गों में विजयी प्रतिभागियों को ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की उपाध्यक्ष राखी घनशाला ने ट्राफी प्रदान की। लोक नृत्य वर्ग में हिल यूनिवर्सिटी देहरादून की टीम देवस्थली (अतुल, तानिया, शीतल आदि) दूसरे और भीमताल कैंपस की टीम नंदा सुनंदा का कुमाऊंनी नृत्य (प्राची, दिव्या आदि) तीसरे स्थान पर रही। वेस्टर्न नृत्य वर्ग में तनीषा, अविष्कार आदि की टीम इंक्रेडिबल्स ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल गायन के वेस्टर्न वर्ग में हल्द्वानी के अंश को पहला, डीम्ड की गिफ्टी को दूसरा और भीमताल की रिया कांडपाल का तीसरा स्थान मिला। एकल नृत्य क्लासिकल वर्ग में हिल देहरादून के साहिल कठैत प्रथम रहे। डीम्ड की अमृषा दूसरे और भीमताल कैम्पस की कनिष्का तीसरे स्थान पर रही। वहीं एकल नृत्य के वेस्टर्न वर्ग में हल्द्वानी के राहुल पांडे को पहला, भीमताल के राहुल कुमार को दूसरा और हिल देहरादून के हिमांशु को तीसरा स्थान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें