फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही भाजपा में शामिल होंगी हलाला पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वालीं निदा खान

Thu, 09 Aug 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
निदा खान - फोटो : self
विज्ञापन

तीन तलाक और हलाला मामले के खिलाफ जंग लड़ रही निदा खान को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उत्तर प्रदेश भाजपा ज्वाइन करने की सलाह दी है। निदा उनसे मिलने देहरादून पहुंची और उत्तराखंड भाजपा में शामिल होने की ख्वाहिश जाहिर की थी।

विज्ञापन


बरेली की रहने वाली निदा खान बुधवार को देहरादून आईं और अजय भट्ट के साथ ही राज्यमंत्री रेखा आर्या से मुलाकात की। निदा बरेली की रहने वाली हैं। ऐसे में निदा का भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क कराने में रेखा आर्या ही मुख्य सूत्रधार मानी जा रही हैं। दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद निदा के भाजपा में शामिल होने की संभावनाएं हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि निदा खान उनसे बुधवार की शाम मिलने आई थी। यह मुलाकात अनायास हुई। निदा ने बैठक के दौरान भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। 

भट्ट ने कहा कि उन्होंने निदा को सलाह दी कि वह उत्तरप्रदेश में भाजपा ज्वाइन करेंगी तो बेहतर रहेगा। वह चाहेंगी तो इस बारे में वह यूपी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से भी चर्चा कर लेंगे। भट्ट ने कहा कि निदा पढ़ी-लिखी और खुले विचारों की हैं। बरेली उनका कार्यक्षेत्र है। वह तीन तलाक पीड़िता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में अच्छे लोगों की आवश्यकता हमेशा रहती है।
विज्ञापन


सायरा और निदा को एकसाथ कराया जा सकता है शामिल
तीन तलाक के विरोध में अदालती जंग लड़ने वाली सायरा बानो भी भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक पार्टी ने उनकी ज्वाइनिंग का कार्यक्रम तय नहीं किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सायरा बानो की ज्वाइनिंग भी जल्द करा ली जाएगी। सूत्रों की मानें तो तीन तलाक के खिलाफ जंग लड़ने वाली सायरा और निदा को भाजपा एक साथ भी ज्वाइन कर सकती है। इस बात की संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ये ज्वाइनिंग दिल्ली में हो सकती है।

बरेली मेरा ससुराल है और वहीं से मैं निदा खान को जानती हूं। उसने देहरादून आकर मुझसे भेंट की। वह भाजपा से जुड़ना चाहती हैं। उनकी प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू जी से बात कराई गई। केंद्रीय नेतृत्व जो भी दिन तय करेगा, उनकी ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

- रेखा आर्या, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें