फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 घोटाला: आयकर के निशाने पर आए घोटालेबाज, जल्द जारी होंगे नोटिस

Wed, 08 Aug 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
income tax
विज्ञापन

एनएच घोटाले में मोटी रकम हड़पने वाले कई लोग आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य आयकर आयुक्त ने राज्य की एसआईटी से सभी कागजात तलब कर लिए हैं। कई घोटालेबाजों की कुंडली तैयार की जा रही है। जल्द ही इन्हें आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी होने जा रहा है।

एनएच घोटाले की जांच एसआईटी के अलावा ईडी भी कर रही है। इस बीच, घोटाले में मोटी रकम के लेन-देन की संभावना के तहत आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने कई ऐसे खाते चिन्ह्ति किए हैं, जिनके खातों में मोटी रकम का लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मुख्य आयकर आयुक्त ने एसआईटी से इस संबंध में दस्तावेज भी तलब किए हैं। इन पैसे के लेन-देन करने वालों की कुंडली तैयार की जा रही है। इसके बाद आयकर विभाग जल्द ही इन्हें नोटिस भेजने जा रहा है।
विज्ञापन


नोटिस के आधार पर उनसे पूछा जाएगा कि उनके पास इतना पैसा कहां से आया। इस पैसे का जिक्र उन्होंने अपनी इन्कम टैक्स रिटर्न में क्यों नहीं किया। मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही इस मामले में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके आधार पर आयकर विभाग अपनी कार्रवाई को अंजाम देगा। आयकर अधिनियम के तहत बिना रिकॉर्ड के पैसा लेन-देन पाए जाने पर पेनल्टी लगाने के साथ ही टैक्स वसूला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें