फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 घोटाला: आईएएस पंकज और चंद्रेश यादव के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 13 Dec 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
nh 74 scam
विज्ञापन

एनएच 74 घोटाले में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी आईएएस पंकज और चंद्रेश यादव के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। दो आईएएस भूपेंद्र कौर औलख और शैलेश बगौली जांच अधिकारी नामित हैं। दोनों अधिकारियों को दो माह के भीतर आरोपी अफसरों की जांच पूरी कर रिपोर्ट कार्मिक विभाग को देनी है। 

विज्ञापन


एनएच 74 घोटाले में वित्तीय अनियमितताओं के लिए दो आईएएस के अलावा आठ पीसीएस और अन्य अफसरों पर अब तक गाज गिर चुकी है। 11 सितंबर को सरकार ने आईएएस पंकज और चंद्रेश को निलंबित कर दिया था। नवंबर माह में दोनों को चार्जशीट जारी की गई, जिसके बाद चंद्रेश यादव को बहाल रखा। इसके अलावा दो पीसीएस अफसरों को भी बहाल किया गया है।

दो और अफसरों को बहाल करने की तैयारी है। जबकि आईएएस पंकज पांडेय का निलंबन बरकरार रखा गया है। उनके निलंबन को जारी रखने के लिए केंद्र से अनुमति मांग ली है। अब शासन ने दोनों आईएएस के खिलाफ जांच अधिकारी नामित कर दिए हैं। दोनों जांच अधिकारी जनवरी तक अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें