फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 घोटाला: फरार चल रहा किसान एसआईटी ने किया गिरफ्तार, डकारा था डेढ़ करोड़ मुआवजा

Wed, 15 May 2019 02:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

एनएच 74 भूमि मुवावजा घोटाले में एसआईटी ने सितारगंज के एक कास्तकार (किसान) को गिरफ्तार किया है। कास्तकार ने बैक डेट में अपनी भूमि का 143 कराकर करीब डेढ़ करोड़ का मुवावजा लिया था।

विज्ञापन


भूमि मुवावजा घोटाले में बैक डेट में जमीन का 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेकर फरार होने वाले किसानों की धरपकड़ में जुटी एसआईटी ने आज सितारगंज तहसील के कास्तकार बलदेव सिंह पुत्र स्व. प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में बलदेव सिंह द्वारा अपनी 0.1260 हेक्टयर भूमि का बैक डेट में 143 कराकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा लेने की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर बलदेव सिंह को आरोपी बनाकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

एसआईटी की पकड़ से बचने के लिए बलदेव सिंह कुछ समय पूर्व अंडरग्राउंड हो गया था। बुधवार सुबह सितारगंज थाना पुलिस की मदद से एसआईटी ने बलदेव सिंह को उसके सितारगंज चिकाघाट स्थित घर से गिरफ्तार किया है। एसआईटी विवेचक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह को नैनीताल के विशेष भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को हल्द्वानी जेल भेज जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें