फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-74 घोटाला: बिल्डर प्रिया शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Mon, 12 Nov 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
nainital high court - फोटो : google
विज्ञापन
एनएच-74 भूमि मुवावजा घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंइ एलाइड इंफ्रा की एमडी प्रिया शर्मा को नैनीताल हाईकोर्ट की एकल पीठ से जमानत मिल गई। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने प्रिया शर्मा को बगैर जांच अधिकारी की अनुमति के नैनीताल से बाहर न जाने के आदेश भी जारी किए हैं। वहीं एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल भेजने के बाद अब बैक डेट में भूमि का 143 कर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले काश्तकारों की गिरफ्तारी के प्रयास भी एसआईटी ने शुरू कर दिए हैं। 18 किसानों के खिलाफ एसआईटी ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी ले लिया है।

तहसीलवार घोटाले की जांच के बाद एसआईटी की ओर से साक्ष्यों के आधार पर बैक डेट में 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले 42 किसानों को एसआईटी ने चिह्नित किया है। चार किसानों को एसआईटी जेल भेज चुकी है और एक किसान फरार होकर विदेश में छुपा है। 18 किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसआईटी ने उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया है। एसआईटी की मानें तो जल्द ही किसानों की गिरफ्तारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें