फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH-74 घोटाले में प्रिया और सुधीर एक दिन की न्यायिक हिरासत में, बताया कौन है इसमें शामिल

Wed, 21 Mar 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
priya
विज्ञापन

जमीनों के फर्जीवाड़े में आरोपी बनी एलाइड इंफ्रा की एमडी प्रिया शर्मा और निदेशक सुधीर चावला को बुधवार को एसआईटी ने द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार पांडेय की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रिया शर्मा को हल्द्वानी और सुधीर चावला को नैनीताल जेल में रखा गया है। बृहस्पतिवार को दोनों फिर कोर्ट में पेश होंगे।

विज्ञापन


एसआईटी टीम के विवेचक काशीपुर सीओ राजेश भट्ट और किच्छा थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय प्रिया शर्मा और सुधीर चावला को लेकर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे नैनीताल जिला कोर्ट पहुंचे। यहां दोनों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अनुपस्थिति में प्रभारी न्यायाधीश मनीष कुमार पांडेय की कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्होंने दोनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील शर्मा ने बताया कि दोनों की रिमांड को लेकर सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।

जाते-जाते प्रिया बोली - नेता नहीं, प्रशासनिक अधिकारी हैं शामिल
जिला कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल जाते समय प्रिया शर्मा पत्रकारों के सवाल पर बोली फर्जीवाड़े में कोई नेता नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने फिलहाल किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन प्रिया ने कहा कि जांच में उन लोगों के नाम सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी के दौरान रोती रही सुधीर की मां

priya and sudhir
पेशी के दौरान रोती रही सुधीर की मां
नैनीताल। जमीनों की धोखाधड़ी के आरोपी सुधीर चावला को एसआईटी की टीम पेशी के लिए जब जिला कोर्ट लाई तो उसकी मां, बहन और भाई भी कोर्ट परिसर में पहुंच गए। सुधीर की मां कोर्ट परिसर में बैठकर रोती रही। पेशी के बाद सुधीर की मां ने उसको खाना खिलाया और गले लगाया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर चली गई।

कब क्या हुआ
दोपहर 3:25 बजे- एसआईटी प्रिया और सुधीर को लेकर कोर्ट परिसर में पहुंची।
दोपहर 3:27 से 4:28 बजे- कोर्ट रूम में बैठे रहे।
दोपहर 4:30 - पेशी शुरू।
दोपहर 4:50 बजे- न्यायाधीश ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
दोपहर 4:55-5:10 तक- मां ने कोर्ट परिसर में खाना खिलाया।
दोपहर 5:12 बजे- पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें