फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ के इन पांच जिलों को खतरा

Fri, 25 Aug 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की बारिश ने उत्तराखंड में परेशान‌ियां खड़ी कर दी है। आए द‌िन बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं मौसम व‌िभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका है। शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। कई जगहों पर मध्यम बारिश भी हुई। राजधानी में भी सुबह से करीब तीन घंटे तक बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि दोपहर बाद तेज धूप की वजह से फिर गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें