फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून से जयपुर, कटरा, हल्द्वानी के लिए वॉल्वो

Fri, 24 Apr 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून से जयपुर, कटरा और हल्द्वानी के लिए अब वॉल्वो बस संचालित होने लगी।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के लिए चार अतिरिक्त बसें बढ़ा दी गई है। सभी बसें बेड़े में नई शामिल हुई है और इन्हें मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने आवास बीजापुर गेस्ट हाउस में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उधर, उत्तराखंड परिवहन निगम को अभी छह और वॉल्वो बसें मिलने वाली है। ये सभी बसें दिल्ली के लिए संचालित होगी।

कटरा के लिए गुरुवार से ही बस शुरू हो गई। जबकि हल्द्वानी और जयपुर के लिए शनिवार से बसें शुरू होंगी। इन क्षेत्रों में अभी तक रोडवेज से अनुबंधित एसी बसें संचालित हो रही थी। उधर, उत्तराखंड रोडवेज में कुल 16 वाल्वो बसें आनी थी।
विज्ञापन


जिसमें से दस को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार सुबह अपनी ही आवास से हरी झंडी दिखाकर इनको बेड़े में शामिल कर लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कहा कि परिवहन निगम को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उधर, उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार संत ने बताया कि अभी छह वॉल्वो बसें और आनी है। वो बसें दिल्ली रूट पर संचालित होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, परिवहन निगम के महाप्रबंधक, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन व उत्तराखंड इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये होगा बसों का समय
स्थान - समय - किराया
जयपुर - शाम साढ़े पांच बजे दून से रवाना - शुक्रवार को तय होगा
हरिद्वार से आठ बजे रवाना होगी (साढ़े पांच बजे ही जयपुर से लौटेगी)   
कटरा - शाम छह बजे दून से रवाना - 1272 रुपए
(शाम छह बजे ही कटरा से लौटेगी)
हल्द्वानी - रात 11 बजे - शुक्रवार को तय होगा
दिल्ली - सुबह छह बजे, 09, 10, 11, दोपहर एक बजे, दो, चार बजे, आठ बजे, नौ बजे, दस बजे, 11 बजे - 682 रुपए
गुड़गांव - रात दस बजकर 15 मिनट
फरीदाबाद - रात दस बजे

छह सौ बसों की खरीद भी जल्द
उत्तराखंड परिवहन निगम 600 और बसें भी जल्द खरीदने वाला है। बसों की खरीद पर बस अंतिम मुहर कैबिनेट को लगानी है। क्योंकि विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए कैबिनेट में इसे मंजूरी मिलनी आसान है। कैबिनेट में मंजूरी मिलते ही इस साल तीन सौ बसों को खरीदा जाएगा। जबकि शेष तीन सौ बसों को अगले साल खरीदा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें