फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 18 नए थानों के आदेश जारी

Sun, 30 Nov 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पुलिस सेवा प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए शासन ने नए 18 थानों में 150 पदों के सृजन के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


हरीश रावत की सख्ती के बाद आई तेजी
नए थानों में 23 सब इंस्पेक्टर, 9 हेड कांस्टेबल, 87 कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल चालक और 12 चतुर्थ श्रेणी के पद होंगे। सीएम हरीश रावत की सख्ती के बाद थानों के सृजन और पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आई है।
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को 14 नए थानों बनाने की आदेश केबाद शनिवार को 4 और नए थानों सहित कुल 18 नए थानों की सूची जारी कर दी।

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते सरकार की हो रही किरकिरी केबाद लंबे समय से नए थानों के रुके पड़े प्रस्तावों के आदेश हुए हैं। सर्वाधिक ऊधमसिंह नगर जनपद में पांच नए थाने खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


जनपदवार नए थानों की सूची
रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी और अगस्तमुनी
उत्तरकाशी में हर्षिल
चमोली में गोविंदघाट व गैरसैंण
हरिद्वार में कलियर शरीफ
देहरादून में प्रेमनगर
टिहरी में कैंपटीफाल और हिंडोलाखाल
नैनीताल में मुखानी और बनभुलपूरा
अल्मोड़ा में चोखुटिया
ऊधमसिंह नगर में जन्खैया, फूलबट्टा, ट्रांजिट कैंप, आईटीआई और केलाखेड़ा
बागेश्वर में कौसानी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी थाने में परिवर्तित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें