फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचा था कपल, मॉल रोड पर थे घूम रहे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बीवी को छोड़ भागा पति

Sun, 10 Sep 2023 01:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

नैनीताल की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने पहुंचे कपल के ट्रिप का मजा किरकिरा हो गया। कपल आए तो साथ लेकिन साथ गए नहीं। दोनों खुशी-खुशी मॉल रोड पर घूम रहे थे कि तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि महिला को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
खाली पड़ी नैनीताल की मॉल रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवदंपती हनीमून मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उनके इस पूरे ट्रिप का मजा ही किरकिरा हो गया। कपल आए तो एक साथ थे लेकिन गए अलग-अलग। मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे नवदंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बुलाया
कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने भेजा महिला को घर

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड: पहाड़ों पर आधुनिक ATV वाहनों से रेस्क्यू करेगी फायर सर्विस, इन दो जगहों के लिए खरीदे जाएंगे पहले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें