फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नवनियुक्त नगर आयुक्त नमामी बंसल ने संभाला देहरादून नगर निगम का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निगम कार्यालय में घूमकर किया कई पटलों का निरीक्षण
विज्ञापन

I

Iआईएएस गौरव कुमार का तबादला होने के बाद देहरादून नगर आयुक्त बनाई गईं 2017 बैच की आईएएस अधिकारी नमामी बंसल ने बृहस्पतिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। पहले दिन नगर निगम के प्रमुख मुद्दों के बारे में जाना। उसके बाद कार्यालय का भ्रमण कर पटलों को जाना। इस दौरान उनका नगर निगम में मुख्य सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।I
Iकार्यभार संभालने के बाद नमामी बंसल ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। वह सभी पटलों पर पहुंची और वहां तैनात कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए उनका परिचय लिया। कई मुख्य मुद्दों की समीक्षा की। देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, न्यायालय में चल रहे प्रकरणों के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधे जुड़े पटल जैसे कर कार्यालय, लैंड सेक्शन और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों के बनाने का किस तरह सरलीकरण किया जाए इस पर बात की।I
विज्ञापन

I
I
Iसफाई निरीक्षकों ने किया स्वागत
I
Iनवनियुक्त नगर आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद उनका नगर निगम में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सहायक नगर आयुक्त राजवीर चौहान के नेतृत्व में मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

I
Iजनमानस के हों कार्य, इसलिए पटलों का होगा सरलीकरणI
Iनगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य पटलों को जनमानस के लिए आसान बनाया जाएगा। स्वच्छता, कूड़ा कलेक्शन, उसके निस्तारण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें