चंपावत से करीब छह किमी दूर तिलौन के पास रविवार को नवजात बच्ची का शव मिला। ग्रामीणों का कहना है कि शव शनिवार से पड़ा था। शव को एक कपड़े में लपेटा गया था। ग्राम प्रधान शांति जोशी की सूचना पर प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे औैर शव को कब्जे में ले लिया।
डांगी ने बताया कि नवजात बच्ची के शव को किसने फेंका, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 30 मार्च से अब तक चंपावत जिला अस्पताल में एक बालक और दो बालिकाओं का जन्म हुआ, उनके बारे में भी पता कराया जा रहा है।