फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: मंदिर के पास गेहूं के खेत में लावारिस पड़ा मिला नवजात, अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Feb 2020 02:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर में आज सुबह एक नवजात बच्चा मंदिर के पास गेंहू के खेत में पड़ा हुआ मिला। नवजात को ऐसे लावारिस पड़ा देख लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्यामपुर मंदिर के पास राहगीरों को एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोग खेत की तरफ गए तो वहां कपड़े में लिपटा एक नवजात (लड़का) पड़ा हुआ था। एक महिला ने बच्चे को उठाया और अस्पताल ले गई। 

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात स्वस्थ है। वह करीब जन्म के एक से दो घंटे भीतर ही वहां फेंका गया होगा। डॉक्टरों ने ही उसकी नाल काटी। नवजात की अभी जांच की जा रही है। बता दें कि हाल ही में नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में भी एक नवजात बच्ची नग्नावस्था में नाले में पड़ी हुई मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें