फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बेस अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 27 Mar 2019 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर (पौड़ी)
विज्ञापन
नवजात की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के श्रीनगर बेस अस्पताल में बुधवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें प्रसूता व बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि महिला की बच्चेदानी फटने से जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।

विज्ञापन


महिला को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल से यहां रेफर किया गया था।रुद्रप्रयाग जनपद के रतूरा गांव निवासी निवासी मनोज कुमार की पत्नी सपना देवी को बुधवार सुबह के वक्त प्रसव पीड़ा हुई।

परिजन उसे रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय ले गए। परिजनों का आरोप है कि महिला सुबह से दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू नहीं किया। जब दर्द अधिक बढ़ने लगा तो जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे ऑपरेशन कक्ष में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला के पेट से मृत बच्चे को बाहर निकाला। महिला के पति मनोज ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की गलती से उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हुई है।

उसकी पत्नी का यह दूसरा प्रसव था। उसकी बड़ी बेटी 4 साल की है। उधर, बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ केपी सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बच्चेदानी फटने से महिला की मौत हुई है। जच्चा-बच्चा को बचाने के लिए उनके स्टाफ ने पूरा प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उन्हें यहां लाने में काफी देर कर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें