फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा से उबारेगा नया साल

Wed, 13 Nov 2013 10:05 AM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के बाद से पर्यटकों का टोटा झेल रहे मसूरी-देहरादून के लिए नए साल की पूर्व संध्या उम्मीद का सूरज बनकर आई है।
विज्ञापन


मसूरी की पैकेज बुकिंग जारी
जश्न मनाने के लिए बाहरी पर्यटकों की मसूरी की पैकेज बुकिंग जारी है। अच्छी बर्फबारी की आस ने इस रुझान को और बढ़ा दिया है। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। उन्होंने दो रात-तीन दिन का स्पेशल पैकेज भी निकाला है।

पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस

इसमें तकरीबन साढ़े पांच हजार रुपए प्रति व्यक्ति के खर्च पर मसूरी, धनोल्टी, सुरकंडा, कैंप्टीफाल समेत कई अन्य स्थानों पर रहने, ठहरने, घूमने-फिरने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


68 फीसदी बाहरी पर्यटकों की पहली पसंद
एसोचैम का ताजा सर्वे भी इस रुझान पर मुहर लगाता है। इस पर भरोसा करें तो 68 प्रतिशत बाहरी पर्यटक नया साल मनाने उत्तर भारत आना चाहते हैं। मसूरी देहरादून, कुफरी, शिमला, कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति उनके पसंदीदा स्थलों में शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही

सर्वे में पर्यटकों के साथ ही पेशेवरों, ट्रेवलिंग से जुड़े लोगों विदेश की बुकिंग करने वाले टूर आपरेटरों को शामिल किया गया। कुल 11 शहरों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, तिरुअनंतपुरम, अहमदाबाद के साढ़े चार हजार लोगों से बात की गई।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें