फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी, जया, अनिल अंबानी, टीना संग विराट-अनुष्का ने ऐसे मनाया नए साल का जश्न

Mon, 02 Jan 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
amitabh bachchan and anil ambani
विज्ञापन
नए साल के उपलक्ष्य में होटल आनंदा में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग कई बड़ी ‌हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन


बिग बी के साथ उनकी पत्नी व सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, टीना अंबानी के साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ ही अंग्रेजी गानों का लुत्फ उठाया।
 
नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में बीते शनिवार रात नववर्ष- 2017 के मद्देनजर प्रबंधन ने इस साल न्यू ईयर मनाने उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और अन्य सभी खास मेहमानों के लिए विशेष तैयारी की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे गए

virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
होटल प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार न्यू ईयर पार्टी में मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

साथ ही उनके मनोरंजन के लिए बुलाई गई दिल्ली के होली फोमिली ग्रुप के कलाकारों ने अंग्रेजी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अलाव की व्यवस्था भी की गई थी।

सभी मेहमानों ने आतिशबाजी के अलावा लजीज व्यंजनों व गीत-संगीत के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस दौरान गोवा के मुख्य गायक बूरोलिये अपाने व उनके तीन अन्य साथियों ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
     
उधर, रविवार को होटल में ठहरे खास मेहमानों ने योगा के साथ ही स्पा का ट्रीटमेंट लिया और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। शाम को सुपर स्टार अमिताभ, जया, उद्योगपति अनिल अंबानी, टीना, क्रिकेटर विराट कोहली व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीर्थनगरी ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। होटल सूत्रों के अनुसार सभी मेहमान सोमवार को गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें