फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! न्यू ईयर सेलिब्रेशन पैकेज हो तो ऐसा हो

Wed, 11 Dec 2013 12:34 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों देहरादून के लोगों में सिंगापुर, दुबई में नए साल का सूरज देखने की होड़ सी लगी है। लोकल की बात करें तो मसूरी के लिए जबरदस्त बुकिंग है। नए साल पर पहाड़ों की रानी पैक रहने वाली है।
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'

यहां होटल-रेस्टोरेंट वालों की ओर से कई तरह के ऑफर दिए गए हैं। भांगड़ा की मस्ती, सालसा का मूवमेंट तो होगा ही। डांस कंपटीशन के साथ ही बेस्ट डांसिंग कपल, बेस्ट लुकिंग कपल के खिताब भी दिए जाएंगे।

पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली

पार्टी अरेंजमेंट के साथ ही एक्स्ट्रा फूड बिल पर डिस्काउंट का भी ऑफर दिया गया है। बुजुर्गों की फेहरिस्त में नए साल का स्वागत करने के लिए धार्मिक स्थलों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


विदेशों में पसंदीदा स्थल और पैकेज
थाइलैंड - 26 हजार रुपए
अवधि : चार रात और पांच दिन
सिंगापुर, मलेशिया - 50 हजार, 500 रुपए
अवधि : छह रात और सात दिन
काठमांडू - 26 हजार 900 रुपए
अवधि : चार रात और पांच दिन
दुबई - 40 हजार रुपए
अवधि : चार रात और पांच दिन
(ऑफर में हवाई किराया, वेलकम ड्रिंक, अकामोडेशन, लोकल साइट सीइंग, ट्रांसपोर्ट आदि शामिल है)

हनीमून पैकेज भी तैयार
18 हजार, 200 रुपए का एक हनीमून पैकेज भी तैयार किया गया है। दर्शन लाल चौक स्थित कंफर्ट टूर एंड ट्रेवल्स के डायरेक्टर राजीव वर्मा के अनुसार इसके तहत जोड़ों को शिमला-कुल्लू-मनाली सर्किट की सैर कराई जा रही है।

पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'

इस पैकेज की बुकिंग भी जोरों पर हो रही है। इसके अलावा गोवा के लिए भी 18 हजार, 200 रुपए का पैकेज जबरदस्त डिमांड में है।

धार्मिक स्थलों में वैष्णो देवी खास
उनके मुताबिक बड़ी उम्र के लोग वैष्णो देवी, ज्वाला देवी आदि धार्मिक स्थलों के लिए बुकिंग करा रहे हैं। नए साल के लुत्फ में कोई खलल न हो, इसको लेकर ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति पहले ही ‘हाउस फुल’ कह रही है।

महंगाई डायन पर पलटवार
नए साल का आगाज धूम-धड़ाके के साथ करने की चाह के बीच लोग ‘महंगाई डायन’ को याद भी नहीं करना चाहते। थाइलैंड के लिए बुकिंग कराने वाली निशिमा भारती के मुताबिक महंगाई तो हमेशा का रोना है, इसके लिए नए साल का मजा क्या खराब करना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें