रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से नए साल के ऐन मौके पर ही शताब्दी, जनशताब्दी समेत पांच ट्रेनों का संचालन ठप किए जाने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है जो नए साल का जश्न मनाने के लिए ट्रेनों में सफर करते हैं।
ऐसे में अब जबकि रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे ने देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है तो ऐसे में यात्रियों की मुसीबत का बढ़ना लाजिमी है। कोरोना संकट के चलते देहरादून से संचालित होने वाली तमाम ट्रेनें पहले से ही बंद हैं।