फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 31 दिसंबर की नाइटपार्टी में किया ऐसा तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, पढें जरूरी खबर

Thu, 28 Dec 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां अगर थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर की पार्टी में ऐसा किया तो आपको जेल की हवा खानी पड़ेगी। पार्टी के नाम पर हुड़दंग और अराजकता करने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्हें जेल भेजा जागा।
विज्ञापन


यह बात सीओ जेआर जोशी ने कोतवाली में कोटद्वार भाबर क्षेत्र के होटल, रिजॉर्ट और ढाबे संचालकों की बैठक में कही। कहा कि शराब पीकर शहर से लेकर गांव में कहीं भी उत्पात मचाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। कहा कि होटल, ढाबे और रिजार्ट वाले भी अपने यहां हुड़दंग करने वालों को पनाह न दें।

सीओ जेआर जोशी ने कहा कि थर्टी फर्स्ट की पूरी रात शहर से लेकर गांवों तक मुख्य मार्गों पर पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और बुलेट वाहन में साइलेंसर बदलकर पटाखा फोड़ने वाली ध्वनि करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैकपोस्टों पर रहेगी पैनी नजर

मुख्य रूप से बुद्धा पार्क, बीईएल रोड, देवीरोड, बदरीनाथ मार्ग, भाबर रोड और कौड़िया चेक पोस्ट पर पुलिस की हर छोटे बड़े वाहन पर पैनी निगाह रहेगी। कोतवाल यूएस जिमिवाल ने कहा कि सभी होटल स्वामी अपने कर्मचारियों का सत्यापन करवा लें।

बिना सत्यापन वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेंद्र कठैत, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खजान सिंह चौहान, गिवंई स्रोत प्रभारी उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह के अलावा होटल स्वामी विक्रम सिंह नेगी, राहुल कुमार,

गुरदीप सिंह, बलदेव सिंह नेगी, प्रमोद डोबरियाल, भागीरथ सिंह रावत, दिवेश गुसाईं, कुलदीप रावत, संजीव कुमार, कमलेश कोटनाला, रवि भाटिया, बृजेंद्र चौधरी, अनिल खंतवाल, सुनीता देवी, शशिकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें