II
11 स्टेशनों पर रुकेगी टनकपुर एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगा लाभ
I
I
I
Iटनकपुर से देहरादून के लिए रेलवे नौ मार्च से नई ट्रेन चलाने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रेन के संचालन से कई बड़े शहरों के यात्रियों को फायदा होगा।
I
I
I
Iशनिवार को उत्तराखंड के टनकपुर रेलवे स्टेशन से शाम 7:40 बजे इस ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। उसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:35 तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। देहरादून रेलवे स्टेशन से टनकपुर के लिए रविवार दोपहर 15:15 बजे ट्रेन को रवाना होगी। ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन से टनकपुर और देहरादून सहित बीच में पड़ने वाले बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदोसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा इन ट्रेनों के संचालन से अन्य ट्रेनों पर भी लोड कम होगा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन संचालन के संबंध में पत्र मिल चुका है। शनिवार को टनकपुर से ट्रेन का शुभारंभ होगा जो रविवार सुबह यहां पहुंच जाएगी।I