अगर आप सोमवार (आज) को ट्रेन से यात्रा पर जा रहे हैं तो बदला हुआ समय देखकर ही घर से निकलें।
रेलवे ने एक सितंबर से दून से संचालित विभिन्न ट्रेनों के आवागमन के समय में बदलाव कर दिया है। उप स्टेशन अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि स्टेशन पर एनाउंसमेंट कर भी यात्रियों को ट्रेनों के बदले हुए समय के बारे में जानकारी दी जा रही है।
ट्रेन का नाम - आने का समय (पहले) - अब
जनता एक्सप्रेस - सुबह 6.35 बजे - सुबह 6.30 बजे
इंदौरी एक्सप्रेस - शाम 7.05 बजे - शाम 7.00 बजे
(बृहस्पतिवार, शुक्रवार)
उज्जैनी एक्सप्रेस - शाम 7.05 बजे - शाम 7.00 बजे
(रविवार, सोमवार)
ओखा एक्सप्रेस - शाम 7.05 बजे - शाम 7.00 बजे
(शनिवार)
सहारनपुर-दून पैसेंजर - शाम 7.40 बजे - शाम 8.15 बजे
ट्रेन का नाम - रवाना होने का समय (पहले) - अब रवाना होगी
बांद्रा एक्सप्रेस - सुबह 10.35 बजे - सुबह 10.30 बजे
जनता एक्सप्रेस - शाम 6.20 बजे - शाम 6.15 बजे
लाहौरी एक्सप्रेस - शाम 7.45 बजे - शाम 7.40 बजे
मसूरी एक्सप्रेस - रात 9.25 बजे - रात 9.20 बजे
हावड़ा एक्सप्रेस - रात 8.25 बजे - रात 8.30 बजे
उपासना एक्सप्रेस - रात 10.15 बजे - रात 10.10 बजे
(बुधवार, शनिवार)
काठगोदाम एक्सप्रेस - रात 10.55 बजे - रात 11.00 बजे