फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरीः कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसे गुलदार को वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

Mon, 06 Jan 2020 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोमवार तड़के एक गुलदार कुत्ते का शिकार करने के लिए अगुंडा गांव में एक मकान के स्टोर रूम में जा घुसा। स्टोर रूम में गुलदार होने की भनक लगते ही मकान मालिक ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया, जिससे वह अंदर ही कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पिंजरे में कैद किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


भिलंगना ब्लाक के अगुंडा गांव के नागेंद्र सिंह के भतीजे वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5.13 बजे उनका कुत्ता स्टोर रूम के दरवाजे के बाहर भौंक रहा था। वे जब स्टोर रूम में देखने गए, तो वहां गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने जल्दी से दरवाजा बंद कर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुलदार कुत्ते के शिकार के लिए आया होगा, लेकिन कुत्ते के भागने पर वह स्टोर रूम में जा घुसा और वहां सामान के बीच फंस गया। आंगन में उनका कुत्ता भौंका और स्टोर रूम की ओर गया, इसी दौरान गुलदार कुत्ते को पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ा तो स्टोर रूम में जा घुसा। स्टोर रूम में गुलदार के कैद होने की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गए। 

सूचना पर करीब सात बजे वन कर्मी पिंजरा लेकर अगुंडा गांव पहुंचे। दरवाजे पर पिंजरा लगाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों को गुलदार को पिंजरे में कैद किया। वन बीट अधिकारी सूरजन सिंह पंवार और वन बीट अधिकारी सुमेर चंद रमोला ने बताया कि गुलदार को चिडियापुर हरिद्वार ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें