फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास ही बनेगा नया झूला पुल, लगेगा छह महीने का समय

Tue, 16 Jul 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

आवाजाही के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला पुल के विकल्प के रूप में नया झूला पुल बनाने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नया पुल तैयार करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


उनके आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग से नए पुल के लिए प्रथम चरण का इस्टीमेट (आगणन) तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन के विभागीय अधिकारियों ने इस्टीमेट प्राप्त होने की पुष्टि की है।

 प्रथम चरण का इस्टीमेट 20 लाख रुपये है। इस्टीमेट का परीक्षण कर शासन इसे मंजूरी दे सकता है। इसके बाद विभाग के सीनियर इंजीनियरों की एक टीम को मौका मुआयना के लिए भेजा जाएगा। ये टीम ऋषिकेश में उस स्थान का निरीक्षण करेगी, जहां लक्ष्मण झूला पुल बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में तैयार हो सकता है पुल 

उसके नजदीक ही नए पुल के लिए स्थान चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा। चिन्हित स्थान की भूगर्भीय जांच कर ये पता भी लगाया जाएगा कि वहां की मिट्टी व चट्टान किस स्तर की है और वो कितना दबाव झेल सकती है। इन तमाम तकनीकी परीक्षण के उपरांत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य आरंभ होगा। 

नए झूला पुल की लंबाई करीब 150 मीटर होगी। प्रथम चरण के कार्य में पुल के डिजाइन, उसकी चौड़ाई और दर्शनीयता पर फोकस किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो नए झूला पुल का निर्माण महाकुंभ से पहले किया जाएगा। चूंकि ये प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए यदि कोई बड़ी या तकनीकी बाधा सामने नहीं आती है तो ये करीब छह महीने में तैयार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें