फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में एसडीआरएफ की नई पोस्ट शुरू, आपदा के समय मिलेगी त्वरित मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शहर में एसडीआरएफ की एक नई पोस्ट शुरू की गई है। गुरुवार को एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने नई पोस्ट का उद्घाटन किया। इस पोस्ट की स्थापना से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान राहत एवं बचाव दल की पहुंच और तेज होगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने पोस्ट का निरीक्षण कर वहां तैनात जवानों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, मूलभूत व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान सेनानायक ने आपातकालीन परिस्थितियों में टीम की तत्परता जांचने के लिए रेस्क्यू अभियानों के दौरान जवानों के रिस्पॉन्स टाइम का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपदा या आपातकालीन सूचना पर टीम न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचे और आपसी समन्वय के साथ प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य संचालित करे। सेनानायक ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर एसडीआरएफ की तैनाती का उद्देश्य आपदा के समय लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और जनसुरक्षा को मजबूत करना है। मसूरी में नई पोस्ट स्थापित होने से क्षेत्र में आपदा के दौरान एसडीआरएफ की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में और सुधार होगा। इस अवसर पर सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, उपनिरीक्षक गब्बर सिंह सहित एसडीआरएफ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें