अगर आप पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर हैं तो एक दिन में रुपए के चार्ज में रोमिंग का फायदा उठा सकते हैं।
बीएसएनएल अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें 90 रुपए के स्पेशल टैरिफ वाउचर से रिचार्ज करना होगा। इससे उन्हें 90 दिन तक असीमित इनकमिंग काल्स फ्री मिलेंगी।
बीएसएनएल के सीनियर जीएमटीडी एके श्रीवास्तव ने पटेलनगर स्थित कार्यालय में पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि एक दिन, एक राष्ट्र, एक नंबर, एक रुपए आफर के तहत यह सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने पांच रुपए, 33, 69 और 90 रुपए के अन्य किफायती एसटीवी आफर्स के बारे में भी बताया। श्रीवास्तव के अनुसार पोस्ट पेड ग्राहकों के लिए 149 रुपए मासिक फिक्स्ड चार्ज पर असीमित फ्री रोमिंग काल और सौ मुफ्त मिनट प्रदान की जा रही हैं।
प्रीपेड ग्राहकों के लिए 180 दिन की वैधता के साथ रोमिंग में असीमित इनकमिंग काल्स की सुविधा है। इसमें 336 मुफ्त मिनट्स काल, सौ मुफ्त मिनट्स की वीडियो काल, दो सौ एमबी मुफ्त डाटा, जबकि सौ मुफ्त एसएमएस की सुविधा है।