फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए परिवहन रूट बनेंगे रोजगार की ‘लाइफ लाइन’

Mon, 15 Aug 2016 12:29 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
zd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
उत्तराखंड में खुल रहे 150 नए परिवहन रूट जिलों में रोजगार की लाइफ लाइन बनेंगे। इन रूटों पर वाहन चलाने के लिए परिवहन नियमावली में संशोधन की दिशा में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इससे शुरुआत में डेढ़ हजार परमिट जारी करने की योजना बनाई जा रही है। सर्वे के बाद रूटों पर सवारियों की स्थिति देखकर यहां और परमिट जारी किए जाएंगे। विभाग यह मानकर चल रहा है कि एक वाहन चलने पर कम से कम पांच लोगों को रोजगार मिल जाता है।

नए परिवहन रूटों के खुलने से खासतौर पर प्रदेश के उन जिलों में विकास कार्य और कारोबार तेज होगा जहां नई आबादी बसी है। आने-जाने के संसाधन नहीं होने के कारण यहां के बहुत से आवासीय प्रोजेक्ट घाटे में चल रहे हैं। परिवहन रूटों के खुलने से आवासीय प्रोजेक्ट के साथ कारोबारी गतिविधियां भी तेज होंगी। कारोबार के लिहाज से देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में इन नए रूटों के चालू होने से अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में वाहन परमिट दिए जाने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल जाएगा। परिवहन मंत्री नव प्रभात के निर्देश के बाद महकमा ने परिवहन नियमावली में संशोधन की गुंजाइश पर काम शुरू कर दिया है।

50 नए परिवहन रूटों के चिन्हीकरण के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने घाटे वाले रूटों से उबरने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। बाकी 100 नए रूटों के चिन्हीकरण का काम चल रहा है। निगम के प्रबंध निदेशक बृजेश संत का कहना है कि घाटे वाले रूटों पर मैक्सी कैब चलाएंगे।

ऐसे 25 रूटों पर मैक्सी कैब को अनुबंधित कर लिया गया है। परिवहन निगम ने रूट खोलने की कार्ययोजना को लोगों की आजीविका बढ़ाने से जोड़ा है। विभाग का कहना है कि एक वाहन पर पांच लोगों को काम मिल जाता है। एक रूट पर औसत 10 वाहन चलते हैं। 150 रूट खुलने पर क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेगीं। 

25 नई बसों की खेप पहुंची
उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने के लिए 25 नई बसों की खेप गोवा से देहरादून आ गई है। इन बसों को अभी रुड़की में रखा गया है, कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह बसें सड़कों पर आ जाएंगी। निगम के एमडी बृजेश संत ने बताया कि 25 बसें अभी और आने वाली हैं। इसके अलावा 500 और बसों को लाने के प्रयास हैं। इनमें 50 वाल्वो बसें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें