फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लॉयन्स क्लब के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। लॉयन्स क्लब महानगर ने एक होटल में अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को आठ सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में विभोर जैन ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। पंकज जैन को सचिव बनाया गया। आदेश मंगल ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला। लायन निकुंज गुप्ता को संस्था में 50 सदस्य जोड़ने के लिए विशेष मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अमन अग्रवाल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लायंस इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर विनय मित्तल उपस्थित रहे। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आठ सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अमित कंसल, अमित जैन, अनुज जैन, विवेक जैन, अखिलेश गुप्ता, रुचि गुप्ता, आदेश मंगल सहित कई अन्य सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें