फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खेम सिंह अध्यक्ष, पीतांबर चौहान बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड उत्तराखंड (राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उत्तराखंड) की 8वीं बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें खेम सिंह रावत को अध्यक्ष, आशीष सिंह नेगी, आशीष थपलियाल, बलवीर सिंह रावत को उपाध्यक्ष व मंजू रावत को महिला उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। पीतांबर सिंह चौहान को महासचिव चुना गया। सतेंद्र कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया। वहीं, हरिनारायण माली, शैलेंद्र सिंह, अमित सिंह भंडारी, अनीता भट्ट शर्मा, चंद्रमणि भट्ट, उमेश भट्ट व देवेंद्र सिंह रावत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान संघ के महासचिव पीतांबर सिंह चौहान ने सरकार से 11 सूत्री मांगों के निराकरण कराने की मांग की। साथ ही सभा में राज्य में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए एकलव्य विद्यालय की भांति एक दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय का निर्माण व संचालन की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें