फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब ये होगा हज्जाम और नाई का नया नाम

Wed, 16 Mar 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नाई - फोटो : concept photo
विज्ञापन
ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी द्वारा देहरादून में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष हाजी नाजिम सलमानी का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मांग की गई कि ओबीसी के प्रमाण पत्रों में नाई या हज्जाम की जगह सलमानी शब्द का प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन


मंगलवार को एक होटल में सलमानी बिरादरी के सम्मेलन का शुभारंभ सऊदी अरब से आए साजिद सलमानी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकबाल भारती सलमानी ने की। देश के अलग-अलग राज्यों से सलमानी बिरादरी के लोग सम्मेलन में
शामिल हुए।

इस मौके पर प्रदेध अध्यक्ष इकरार अहमद कमर सलमानी ने अशोक वर्मा को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ओबीसी के सर्टिफिकेट में नाई और हज्जाम की जगह सलमानी शब्द का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन


सम्मेलन में सुरेंद्र अग्रवाल व अशोक वर्मा ने उनकी इस मांग को स्वीकार भी कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सम्मेलन में शमीम अहमद, भुट्टू सलमानी, इस्लाम सलमानी, इस्लाम सलमानी, सलीम सलमानी, नवाब सलमानी, आफताब सलमानी, रिजवान सलमानी, काशी, जावेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें