राजभवन में प्रवेश से पहले हवन और हर की पौड़ी में मां गंगा के प्रति समर्पण नए राज्यपाल की धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को प्रदर्शित करता है। परिवारिक सूत्रों की मानें तो ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले राज्यपाल प्रत्येक पूर्णमासी में हवन करते हैं।
गुरू के पांव छूकर लिया आर्शीवाद
सुबह आठ बजे राजभवन के मुख्य भवन में हवन किया गया। इसमें परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। इतना ही नहीं हवन के प्रसाद सिर्फ परिवार केबीच ही बांटा गया।
हवन के दौरान राज्यपाल की पत्नी ओमिता पॉल(राष्ट्रपति की सचिव), बड़ा बेटा आशीष, छोटा बेटा अमित, दोनों बहुएं और अन्य रिश्तेदार शामिल हुए।
पिता ने मनमोहन सिंह को पढ़ाया
शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद राज्यपाल सबसे पहले अपने गुरू उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जयेंद्र नाथ चतुर्वेदी के पास पहुंचे और पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
चंडीगढ़ में पले बढ़े डॉ. पॉल का ननिहाल यूपी के बुलंदशहर में है। पॉल के पिता डॉ. रामचंद्र पॉल पंजाब यूनिवर्सिटी में दस साल तक कुलपति रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पढ़ाया है।