चिकित्सा सहायता के लिए 108 नंबर के साथ इस नंबर पर भी तत्काल उपचार की सुविधा मिलेगी।
जी, हां चारधाम यात्री अब 108 नंबर के साथ ही तत्काल स्वास्थ्य उपचार के लिए 104 नंबर भी डायल कर सकते हैं।
गत दिवस सोनप्रयाग में गौंडा निवासी देवेन्द्र तिवारी को समय पर उपचार न मिलने पर मौत हो गई थी। उनकी पत्नी कलावती का आरोप था कि 108 नंबर डायल किया, लेकिन वह नहीं लगा। जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका।
इसको प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है।