अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा को बीसीसीआई में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएयू में भी बदलाव तय माना जा रहा है। महिम वर्मा के बीसीसीआई में जाने के बाद सीएयू के सचिव का महत्वपूर्ण पद खाली हो जाएगा। इस पद की जिम्मेदारी अब नये व्यक्ति को दी जा सकती है। इस महत्वपूर्ण पद पर नये चेहरे के आने से अब सीएयू की बॉडी में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके लिए सीएयू के शीर्ष पदाधिकारी भी नये योग्य व्यक्ति की तलाश में जुटे नजर आ रहे हैं।
सौरव गांगुली के साथ नई बॉडी के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सौरव ने सभी नये चेहरों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने मेरी योग्यता एवं क्षमताओं पर विश्वास जताकर जो अपेक्षाएं जताई हैं, मैं उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। - महिम वर्मा, बीसीसीआई के नये उपाध्यक्ष