फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में खुलेंगे 10 नए थाने और 31 पुलिस चौकियां, छह थानों का होगा विस्तारीकरण

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand police
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में थानों और पुलिस चौकियों की संख्या बढ़ाकर राजस्व पुलिस के क्षेत्र को कम करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 10 नए थानों और 31 पुलिस चौकियाें को खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सबसे ज्यादा 11 पुलिस चौकियां अल्मोड़ा और पांच पुलिस चौकियां नैनीताल में खुलेंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा गैरसैंण समेत पांच थानों के विस्तारीकरण की योजना है। पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस आधुनिकीकरण) संजय गुंज्याल ने बताया कि नए थानाें और पुलिस चौकियाें का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। इनमें राजस्व पुलिस का काफी हिस्सा भी शामिल किया गया है।  

इन जिलों में थाने खोलने का प्रस्ताव
नैनीताल-साइबर थाना (प्रदेश का दूसरा थाना, पहला दून में संचालित)
टिहरी-थाना टिहरी झील, थाना छाम
उत्तरकाशी-थाना आराकोट
रुद्रप्रयाग-थाना जखोली
नैनीताल-थाना धारी और थाना पीरूमदारा
पौड़ी-थाना सेडिया खाल, थाना चैलूसैंण और थाना पोखाल

विज्ञापन

इन थानों का होगा विस्तारीकरण

चमोली- थाना गैरसैण, थाना जोशीमठ
अल्मोड़ा-थाना दन्या और थाना रानीखेत
चंपावत-थाना चंपावत

यहां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव
-जाफरपुर (ऊधमसिंह नगर)
-क्वारब, रौशिला, ओखलकांडा, हल्दूचौड, धानाचूली (नैनीताल)
-बमस्यूं, भानखाल, पुनवानौला, ताड़ीखेत, मरचूला, मजखाली, बाडे छीना, बिंदुखत्ता, कठपतिया, दघाट, बिंता (अल्मोड़ा)
-चिल्लरखाल, बीरोंखाल (पौड़ी)
-बछवाबाण, मोहन खाल और नौटी (चमोली)
-बसुकेदार और चोपता (रुद्रप्रयाग)
-पांखू (पिथौरागढ़)
-पांडली गुज्जर (हरिद्वार)
-कांडलीखेल, जालली, स्याल्दे (टिहरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें