कई जगहों पर सड़क खोल दी गई
यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन व भू-धंसाव के कारण सिलाई बैंड, स्याना चट्टी, राना चट्टी, बाडिया गांव के नीचे, हनुमान चट्टी के पास जंगल चट्टी, नारद चट्टी फूलचट्टी आदि क्षेत्रों में बाधित है। जिसको खोलने के प्रयास किए जा रहे हैंं। हालांकि कई जगहों पर सड़क खोल दी गई, अब चटख धूप के दौरान चट्टानी मलबा व पत्थरों के आने से सरकारी सिस्टम के लिए चुनौती बनती जा रही है। जिसका खामियाजा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं चारधाम यात्रा भी बुरी तरह प्रभावित होने से लोगों की आर्थिकी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मलबा आने से राज्य में 203 सड़कें बंद, 14 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का रहेगा ऐसा मिजाज
हाईवे खोलने में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। मशीन आपरेटरों के लिए नारद चट्टी के पास बनास गांव में रात्रि में ठहरने व 20 से अधिक लोगों की व्यवस्था राना चट्टी में की गई है, ताकि हाईवे खोलने में लेटलतीफी न हो। कई जगहों पर बारिश के साथ धूप में भी में मलबा व पत्थरों के आने से दिक्कत हो रही है। - मनोज रावत, ईई एनएच