बहुत गुणकारी है कंडाली
नेटल का वैज्ञानिक नाम अर्टिका डायोइका है। कंडाली की सब्जी भी बनाई जाती है। कंडाली की खासियत यह है कि यह पेट की समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है और हड्डियों को मजबूत बनाने व जोड़ों के दर्द में लाभकारी मानी जाती है।
ये भी पढे़ं...Dehradun: राजनाथ सिंह और सीएम योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल
महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कंडाली की चाय तैयार की जा रही है। 100 से 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब कंडाली की सूखी पत्तियां खरीदी जा रही हैं। कंडाली पहाड़ में रोजगार का बेहतर साधन बन रहा है। कंडाली की चाय की ऑनलाइन खरीदारी हो रही है। इसके अलावा देहरादून और दिल्ली के बाजार में भी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। - गणेश उनियाल, प्रबंधक हार्क कालेश्वर, कर्णप्रयाग।