फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात के लिए चाचा पर टूट पड़े भतीजे, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

Tue, 10 Sep 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव में मामूली बात को लेकर भतीजों ने चाचा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी शन्नू पुत्र चौहल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी अपने भतीजों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। वह सोमवार को अपने घर पर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए डांट-डपट रहा था।

इसी बीच उसके दो भतीजे मौके पर आ गए और उससे उलझने लगे। आरोप है कि दोनों भतीजों ने उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से चले गए। पीड़ित ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली दरोगा टीकम सिंह चौहान ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें