विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए दो नेपाली युवक
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी ने दो नेपाली नागरिकों से विस्फोटक सामग्री बरामद की है। विस्फोटक सामग्री के साथ नेपालियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ कर रही है। धारचूला के थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि विस्फोटक सामग्री को सील कर दिया गया है। दोनों नेपाली नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे विस्फोटक सामग्री के बारे में पूछताछ की जा रही है।
एसएसबी के अनुसार, स्याकू घाट में गश्त के दौरान नेपाल के स्यांकू धौला व्यास गांव पालिका दार्चुला निवासी दीवान सिंह धामी और जय सिंह धामी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक्सप्लोसिव सुपर पावर-90 के 24 पीस, सात डेटोनेटर, 31 फीट लंबी कोरडेक्स, 36 फीट के सेफ्टी फ्यूज, नेपाल के स्काई सिम वाला मोबाइल फोन और 12.5 फीट लोहे की छड़ मिली।