फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली वन तस्करों ने भारतीय वन कर्मियों पर झोंका फायर, नेपाल की ओर भागे आरोपी

Tue, 05 Jan 2021 08:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नेपाली वन तस्करों ने भारतीय क्षेत्र से दो पेड़ काट दिए। सूचना पर तस्करों को दबोचने पहुंची वन विभाग की टीम पर तस्करों ने फायर झोंक दिया और नेपाल की ओर भाग गए। इस दौरान एक नेपाली तस्कर को छर्रे लगने की सूचना है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 803/10 और 803-1/9 के बीच भारत के आरक्षित वन क्षेत्र से नेपाली वन तस्करों ने सागौन के दो पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की गश्ती टीम वहां पहुंची तो तस्करों ने उन पर तमंचों से फायर झोंक दिए। कहा जा रहा है कि बचाव में वन कर्मियों ने भी हवाई फायर किया और एक नेपाली तस्कर को छर्रे लगे हैं।

तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा रेंज के रेंजर आरएस मनराल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। उन्होंने वन कर्मियों की ओर से फायर किए जाने से इनकार किया है। नेपाल के दुधारा चांदनी के मेयर वीर बहादुर सुनार और नेपाल पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन कर्मियों की फायरिंग में घायल होने का लगाया आरोप

कुछ नेपाली समाचार पत्रों में एक स्थानीय युवक पर भारतीय सीमा पर छर्रे लगने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। कंचनपुर के प्रहरी नायब उपनिरीक्षक अमर बहादुर थापा ने इसकी पुष्टि की है। घायल नेपाली युवक नरेंद्र लोहार ने वन कर्मियों पर फायर करने का आरोप लगाया है। हालांकि वन कर्मी इससे इनकार कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वन तस्करों के फायर करने के दौरान ही युवक घायल हुआ होगा।

बता दें कि तीन नवंबर को भी भारत-नेपाल सीमा पर वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान तस्करों की फायरिंग में एक वन बीट अधिकारी घायल हो गया था। झनकईया थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल के अनुसार, वन दरोगा भजन सिंह देव की तहरीर पर वन बीट अधिकारी विवेक कुमार पर गोली मारकर घायल करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें