परिवार की चिंता में निकल रहे आंसू
मोहब्बेवाला निवासी उर्मिला तमांग के दोनों बेटों की पत्नी नेपाल मूल की हैं। वह कई साल से शादी कर नेपाल से दून आ गई थी लेकिन हिंसक आंदोलन ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। परिवार की चिंता में दोनों महिलाओं की आंखों से आंसू तक निकल रहे हैं। उर्मिला तमांग ने बताया कि परिवार से बात कभी हो रही कभी फोन ही नहीं मिल रहा है।
फोन पर ले रहे देश के हालात की जानकारी
चंद्रबनी के सेवला कला निवासी सोना शाही का नेपाल में मायका है। जब से वहां हिंसक आंदोलन की खबर मिली तभी से परिवार की चिंता बढ़ रही है। फोन कर रहे हैं लेकिन मिल नहीं रहा है। हर समय फोन पर नेपाल के हालातों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार से कभी बात हो रही है कभी नहीं।
ये भी पढे़ं...Uttarkashi: यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से भूस्खलन जोन पार कराया, मौसम साफ हुआ पर मुश्किलें नहीं कम
हिंसक आंदोलन ने नेपाल की शांति को बिखेर दिया है। हमेशा से शांति प्रिय देश आज जल रहा है। नेपाल में सभी को धैर्य से काम लेना होगा। इस प्रकार के आंदोलन ठीक नहीं हैं। -मिन प्रसाद गुरुंग
कभी सोचा भी नहीं था कि नेपाल में इस प्रकार का हिंसक आंदोलन होगा। नेपाल जैसे शांतिप्रिय देश में इस प्रकार के आंदोलन बिल्कुल ठीक नहीं है। सभी को शांति से काम लेना चाहिए। -बबिता, नई बस्ती क्लेमेंटटाउन