फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा पहुंचे टिहरी डैम

Sun, 21 Feb 2016 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली रविवार को टिहरी बांध का दौरा करने पहुंचे। वह यंहा डैम के पावर हाउस का जायज लेंगे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा सेना के हेलीकॉप्टर से नई टिहरी पहुंचे, जहां से वह टिहरी डैम के लिए रवाना हुए। वह डैम और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी लेंगे।

इससे पहले शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। बताया गया कि प्रधानमंत्री ओली भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 10.20 बजे कोटी कॉलोनी स्थित हेलीपेड पर उतरे। डैम का जायजा लेने के बाद अपराह्न एक बजे प्रधानमंत्री यहां से दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री दिनेश धनै प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। नेपाल में बन रहे पंचेश्वर बांध निर्माण से होने वाले पुनर्वास को लेकर प्रधानमंत्री नई टिहरी के दौरे पा आ रहे हैं। बांध निर्माण से टिहरी में क्या-क्या समस्या आई। किस तरह से लोगों का पुनर्वास किया गया है। इसका अध्ययन करने प्रधानमंत्री यहां आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें