फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री को मानद उपाधि से सम्मानित करेगी पंतनगर यूनिवर्सिटी

Tue, 27 Mar 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
nepal prime minister kp oli
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री खड़क प्रसाद शर्मा ओली अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भारत भ्रमण पर रहेंगे। इस बीच आठ अप्रैल को उनका पंतनगर आने का भी संभावित कार्यक्रम है।

विज्ञापन


पंतनगर आगमन पर पंतनगर विश्वविद्यालय उन्हें विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित कर मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।  विशेष दीक्षांत समारोह के लिए मंगलवार को विवि विद्वत परिषद की बैठक हुई। बैठक में नेपाल के प्रधानमंत्री को मानद उपाधि से सम्मानित करने का फैसला लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली पंतनगर आठ अप्रैल को सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे। वह डेढ़ घंटे पंतनगर में रहेंगे। गांधी हॉल में आयोजित होने वाले विशेष दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह विवि के शोध केंद्रों का भ्रमण करेंगे। लंच के बाद वह नैनीताल चले जाएंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम डॉ.नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ.सदानंद दाते और ज़िले के कई अधिकारियों ने पंतनगर विवि का दौरा किया। उन्होंने कुलपति एवं अन्य अधिकारियों से कार्यक्रम पर चर्चा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें