फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल आपदा: प्रभावितों की मदद के लिए देहरादून गोरखाली सभा ने किया राहत अभियान शुरू, सहायता की भी की अपील

Thu, 17 Sep 2026 11:30 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

नेपाल में आई भीषण आपदा के बाद उत्तराखंड से राहत पहुंचाई जा रही है। गोरखाली सभा देहरादून ने आर्थिक सहयोग जुटाकर काठमांडू से जरूरी सामान खरीदकर प्रभावित लोगों तक सीधे पहुंचाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गोरखाली सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आई भीषण आपदा के बाद प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोरखाली सभा देहरादून ने राहत अभियान शुरू किया है। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिनिधियों के साथ सभा की बैठक हुई, जिसमें प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया।

सभा ने लोगों से पुराने कपड़े और अन्य सामान भारत से नेपाल भेजने के बजाय आर्थिक सहयोग देने की अपील की। इसके लिए लोगों ने सभा के बैंक खाते और यूपीआई के जरिए योगदान दिया। थापा ने बताया कि भारत से सामान भेजने में परिवहन लागत अधिक होने के कारण जुटाई गई राशि से काठमांडू में थोक दरों पर जरूरी सामान खरीदा जाएगा और उसे सीधे प्रभावित समुदायों तक पहुंचाया जाएगा।

गोरखाली सभा स्थानीय संस्था, छात्र संगठनों और सामुदायिक नेताओं के भी संपर्क में है, ताकि राहत जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जा सके। थापा के मुताबिक, आपदा में कई स्कूलों को भारी नुकसान पहुंचा है और कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए स्कूल बैग, किताबें, कपड़े और जूते-चप्पल उपलब्ध कराने की योजना है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता

जिन परिवारों के घर आपदा में पूरी तरह या गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं, उन्हें इंडक्शन कुकर, सोलर स्टोव, केतली, गैस से जुड़े उपकरण और अन्य जरूरी घरेलू सामान देने की भी योजना बनाई गई है। इसके अलावा राहत सामग्री में महिलाओं के लिए सैनिटरी उत्पाद और पोषण संबंधी सामान भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें