राज्य में नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक में लिया गया। बैठक में 12 से अधिक प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
परिषद की बैठक में देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम और भारतीय ज्ञान प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पीएम-ऊषा योजना, निजी विश्वविद्यालय मॉडल अधिनियम और समर्थ पोर्टल के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री रावत ने बताया कि बैठक में 12 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
ये भी पढे़ं....Haridwar News: घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर ले ली जान
10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी छह माह में प्रत्येक विश्वविद्यालय पांच-पांच और महाविद्यालय दो-दो सेमिनार आयोजित करेंगे। इन सेमिनारों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जैसे गणमान्य व्यक्ति आमंत्रित किए जाएंगे। प्रत्येक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में मां सरस्वती व विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 10 से 15 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। इसमें छात्र, शिक्षक और कर्मचारी भाग लेंगे।