फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में एमबीबीएस की 14, बीडीएस की 105 सीटें खाली, चार काउंसिलिंग के बाद भी नहीं भर पाई पूरी

Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पहली बार ऐसा हुआ है कि जब इतनी बड़ी संख्या में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें खाली रह गई हैं।  एमबीबीएस की 15 सीटों का आवंटन हो गया जबकि 14 खाली रह गईं। वहीं, बीडीएस की 105 सीटों के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड में एक भी छात्र नहीं आया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नीट यूजी की चार काउंसिलिंग के बाद भी एमबीबीएस की 14 और बीडीएस की 105 सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों पर दाखिले के लिए कॉलेज एक और काउंसिलिंग की गुहार सरकार से लगा रहे हैं। एचएनबी मेडिकल विवि ने बुधवार को एमबीबीएस की 29 और बीडीएस की 105 सीटों के लिए दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर परिसर में स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसिलिंग कराई।

विज्ञापन


इसमें एमबीबीएस की 15 सीटों का आवंटन हो गया जबकि 14 खाली रह गईं। वहीं, बीडीएस की 105 सीटों के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड में एक भी छात्र नहीं आया। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब इतनी बड़ी संख्या में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें खाली रह गई हैं।

ये भी पढ़ें....Ankita Murder Case:  नार्को टेस्ट कराने से पलटे आरोपी, अब तीन जनवरी को होगी सुनवाई, जानें आज की ये खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन, दून मेडिकल कॉलेज में एक, एसजीआरआर में छह में से पांच, हिमालयन मेडिकल कॉलेज में सभी तीनों और गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में 16 में से तीन सीटें ही आवंटित हुई। इन पर दाखिले भी दे दिए गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें