फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2019: देहरादून के वैभव गर्ग बने उत्तराखंड टॉपर, ऑल इंडिया पाई 74वीं रैंक

Thu, 06 Jun 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नीट में सफल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। उत्तराखंड में 60.67 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार देहरादून के वैभव गर्ग 682 अंकों के साथ पहले स्थान पर और अमन जुयाल 675 अंकों के साथ दसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


टॉपर वैभव ने इसी साल सेंट जोजेफ एकेडमी से 12वीं पास की है। वैभव ने ऑल इंडिया लेवल पर 74वीं रैंक हासिल की है। वहीं खटीमा के कंजाबाग निवासी विवेक गिरी ने नीट में 550 अंक हासिल किए। वहीं गौतम ने 670 अंक हासिल किए हैं।

इस वर्ष 12531 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 7602 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस बार टॉप-50 की सूची में उत्तराखंड का कोई छात्र शामिल नहीं है। गत वर्ष 58.55 फीसद अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस बार सफलता का प्रतिशत बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें